सीवान, फरवरी 11 -- नगर परिषद क्षेत्र में सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं होने से शहरी विकास से जुड़ी आधा दर्जन से अधिक बड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन ठप्प पड़ा है। सब्जी मंडी, फलमंडी व मछली मंडी के लिए मंडी के हिसाब से पर्याप्त जगह नहीं होने से जहां ये बाजार लग रहे हैं, वहां जाम व खरीद-बिक्री के दौरान खरीदार से लेकर विक्रेता तक परेशान रहते हैं। वहीं, कचरा निस्तारण प्लान, पिंक टॉयलेट, कचरा डंपिंग प्लांट, हाट बाजार जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं वर्षों से फाइलों में दबी हुई हैं। नगर परिषद के वर्तमान व पूर्व बोर्ड की बैठकों में शहर के समग्र विकास को लेकर रोड मैप तो तैयार किया गया, लेकिन जमीन की उपलब्धता न होने से योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पा रही हैं। नगर परिषद सूत्रों के अनुसार, शहरी क्षेत्र में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं का विस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.