दरभंगा, जनवरी 2 -- सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन गांव में सड़क किनारे की जमीन नहीं बेचने पर जमीन बाले पर भू माफिया ने हमला कर जख्मी कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी मो. शब्बीर के आवेदन पर सिमरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। उसने पुलिस को बताया है कि पहली जनवरी की दोपहर में गांव के मो. जफीरूल ने सड़क किनारे मेरी जमीन के पास गाछी में बुलाया। वहां पहुंचा तो पहले से मौजूद मेरी बहन सबीना नाज को मो. जफीरुल हक, मो अमीरुल हक, अनवारुल हक व शहनाज बेगम ने घेरकर मारपीट शुरू कर दी। जफीरुल हक ने बांस काटने वाले धारदार दबिया से जान मारने की नीयत से माथे पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। माथे के पिछले भाग से खून गिरने के बाद अनवारुल हक ने बदमाशों को गाली-गलौज का आदेश दिया। मेरे चिल्लाने की आवाज पर जब गाछी में मेरा बड़ा भाई मो. शकील, पिता अबुल हसन उर्फ हबीबु...