लखनऊ, जुलाई 21 -- लखनऊ, संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के रामपाल से जमीन के नाम पर 20.40 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। जब पीड़ित ने पैसा वापस मांगा तो धमकी दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। थाना क्षेत्र के आनंदीपुर निवासी रामपाल के मुताबिक उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर अंकित गौतम, मिर्जापुर लखनऊ निवासी शमी व कुछ अन्य लोगों से एक बीघा जमीन का सौदा किया था। जमीन का दाम 1.10 करोड़ रुपये तय हुआ। जमीन खरीदने के लिए रामपाल ने हामी भर दी। इस बीच प्रॉपर्टी डीलर का करीबी शमी उनके पास पहुंचा और जमीन के नाम पर रुपये मांगे। बातों में उलझा कर उनसे 16 जुलाई को 20.40 लाख रुपये अंकित गौतम के खाते में ट्रांसफर करा लिया। इसकी शिकायत की तो आरोपियों ने धमकी दी। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी उपेंद्र सिंह के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.