गोरखपुर, नवम्बर 15 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। हनुमन्तनगर कॉलोनी निवासी सुशील कुमार गौतम ने जमीन दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी, जातिसूचक अपमान और जान से मारने की धमकी के मामले में पन्ने लाल यादव, शिव कुमार चौहान तथा चार-पांच अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। सुशील ने बताया कि आरोपियों ने 2.45 लाख रुपये प्रति डिस्मिल की दर से जमीन बेचने का भरोसा दिया था। उन्होंने 7 फरवरी 2023 को 10 लाख ऑनलाइन और बाद में 5 लाख रुपये नकद देकर कुल 15 लाख रुपये सौंपे, लेकिन एक वर्ष तक रजिस्ट्री नहीं हुई। आरोप है कि 9 अक्तूबर 2025 को जंगल धूसड़ चौराहे पर बुलाकर आरोपियों ने उन्हें गालियां दीं, जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.