पलामू, फरवरी 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा निवासी सह शिक्षक नरेंद्र राम ने जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए राहिल राज सहित अन्य के खिलाफ शहर थाने में प्राथमिकी कराई है। थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि पूर्व में दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पीड़ित शिक्षक नरेंद्र राम के अनुसार सदर प्रखंड मेदिनीनगर में पदस्थापित पंचायत सचिव अर्जुन राम और उनके पुत्र राहिल राज ने मिलकर हाउसिंग कॉलोनी के समीप छह डिसमिल जमीन दिलाने का भरोसा दिया था। इसके लिए ओमप्रकाश प्रसाद से एग्रीमेंट कर चेक के माध्यम से 14 लाख 60 हजार रुपये लिए गए। आरोप है कि न तो जमीन रजिस्ट्री की गई और न ही राशि वापस की जा रही है। नरेंद्र राम ने बताया कि उन्होंने भारतीय स्टेट बै...