हरिद्वार, सितम्बर 7 -- हरियाणा से हरिद्वार में मकान बनाने के लिए आए युवक से जमीन दिलाने के नाम पर करीब तीन लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित की तहरीर पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में अर्जुन आहूजा निवासी सनोली रोड, पानीपत (हरियाणा) ने बताया कि वह हरिद्वार में मकान बनाने के लिए प्लॉट की तलाश कर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात ज्वालापुर-रुड़की रोड स्थित रामानंद कॉलेज के सामने स्थित पीआरसी प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय में रीता धवन नाम की महिला से हुई। रीता ने खुद को ऑफिस की प्रभारी बताया और कहा कि उसका बेटा रोहित धवन व सहयोगी विकास चौहान फील्ड का काम देखते हैं। इसके बाद अर्जुन की मुलाकात रोहित से कराई गई। रोहित ने उसे अजय भट्ट नाम के व्यक्ति से मिलवाया और एक प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.