अमरोहा, दिसम्बर 3 -- जमीन दिलवाने का झांसा देकर दो लोगों ने अधेड़ से तीस हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। क्षेत्र के शहवाजपुर डोर गांव निवासी शेर सिंह गजरौला में सब्जी-रोटी का ठेला लगाता है। उसे किसी ने फोन किया तथा पांच बीघा जमीन सस्ती दिलवाने की बात कही। शेर सिंह ने दोनों लोगों को अपने पास बुलाया तथा जमीन दिखवाने की बात कही। दोनों लोगों ने 30 अक्तूबर को पछदिया के निकट पांच बीघा जमीन दिखा दी तथा बैयाना देने की बात कही। बताते हैं कि शेर सिंह ने जेब में रखे 30 हजार रुपये व 10 हजार रुपये आनलाइन खाते में ट्रांसफर कर दिए। जल्द रुपये का इंतजाम कर बैनामा करवाने का वादा भी किया। शेर सिंह ने अगले दिन फोन मिलाया तो जमीन दिखाने वालों का फोन नहीं मिला। शेर सिंह को ठगी का अहसास हुआ। उसने तहरीर पुलि...