रांची, जनवरी 7 -- रांची। हजारीबाग में वन भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री में शामिल होने के आरोपी हजारीबाग सदर के तत्कालीन अंचल अधिकारी शैलेश कुमार की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। एसीबी ने शैलेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसीबी ने उन्हें गिरफ्तार किया है। इससे पहले हाईकोर्ट इसी केस के प्रमुख अभियुक्त विनय चौबे की जमानत अर्जी भी ठुकरा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...