रांची, जनवरी 5 -- रांची। हजारीबाग जिला में सेवायत भूमि की अवैध ढंग से खरीद-बिक्री में शामिल होने के आरोपी रिटायर्ड आईएएस अधिकारी विनोद चंद्र झा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सोमवार को जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने विनोद चंद्र झा को जमानत प्रदान करने का निर्देश दिया। विनोद चंद्र झा ने जिस मामले में हाईकोर्ट से बेल मांगी थी, उस मामले में अगस्त महीने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसीबी ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है। इसी मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...