लातेहार, फरवरी 1 -- चंदवा, प्रतिनिधि। बनहरदी कोल ब्लॉक से प्रभावित रैयतों की बैठक रविवार को बारी ग्राम प्रधान जागे उरांव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित रैयतों ने एक स्वर में निर्णय लिया कि जब तक हाल सर्वे में हुई गड़बड़ी को दुरुस्त नहीं किया जाता, तब तक पीवीयूएनएल कंपनी को एक इंच भी जमीन नहीं दी जाएगी। रैयतों का आरोप है कि सर्वे के दौरान कई त्रुटियां हुई हैं, जिससे जमीन से जुड़े अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। इस संबंध में सुधार की मांग को लेकर कई बार आवश्यक दस्तावेज अंचल कार्यालय और जिला प्रशासन को सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। प्रशासन की उदासीनता से रैयतों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। बैठक में ग्रामीणों ने यह भी कहा कि 30 जनवरी को कंपनी द्वारा बिना ग्राम सभा की सहमति के क्षेत्...