क्वेटा, फरवरी 15 -- बलोचिस्तान में कुछ लोगों के गायब होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका है। असल में एक छापेमारी के दौरान इन सभी को उठा लिया गया। इसके बाद इनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। गायब हुए लोगों के परिजन परेशान और चिंतित हैं। यह लोग अपने परिजनों की तस्वीरों के साथ प्रदर्शन भी कर रहे हैं। लेकिन अभी तक उन्हें कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। यह मामला पंजगुर और कराची का बताया जा रहा है। किसी का कुछ पता नहींपंजगुर के पुलाबाद के लोगों ने हाल ही में हुई छापेमारी के बारे में बताया। इसके मुताबिक कुछ बंदूकधारी लोग आए और घरों में तलाशी ली। इन लोगों ने छह लोगों को हिरासत में लिया। चश्मदीदों का कहना है कि जिन लोगों को घरों से उठाया गया, उन्हें अनजान जगहों पर भेज दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.