आगरा, जनवरी 31 -- कोतवाली क्षेत्र के रजपुरा गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ने की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक व राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सीओ ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग-अलग बुलाकर उनकी बात सुनी। सीओ सिटी आंचल चौहान ने स्पष्ट किया कि विवाद से संबंधित मामला राजस्व रिकॉर्ड और कानूनी प्रक्रिया के तहत निपटाया जाएगा। नायब तहसीलदार ने दोनों पक्षों को आश्वासन दिया कि नियमानुसार जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एहतियात के तौर पर मौके पर कई घंटे पुलिस बल भी तैनात रहा। इस दौरान चेतावनी दी कि यदि किसी भी पक्ष ने विवाद को बढ़ाया और अप्रिय वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाईकी जाएगी। बाद में मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.