प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 8 -- कंधई थाना क्षेत्र के सकरा गांव निवासी जयसिंह पटेल को शहर में जमीन देने के लिए एक व्यक्ति ने उनसे 50 हजार रुपये हड़प लिया। जय सिंह पटेल ने मामले में नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। जयसिंह के अनुसार, शहर के अष्टभुजा नगर निवासी संदीप पाल ने उसे दहिलामऊ में एक प्लाट दिखाकर अपना बताया। एक खतौनी भी दिखाई। जयसिंह ने उसे खरीदने के लिए सौदा तय किया और 50 हजार रुपये बयाना दे दिया। बाद में पता चला कि खतौनी उस प्लाट की नहीं है तो वह अपने रुपये मांगने लगा। उसने अपने रुपये मांगा तो उसे धमकी दी जाने लगी। मामले में जयसिंह ने सीओ सिटी से शिकायत करने के बाद संदीप पाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...