चंदौली, अप्रैल 3 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के अमोघपुर गांव में बुधवार को जमीनी विवाद में मारपीट हो गई। इसमें 55 वर्षीया महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहीं महिला के पुत्र धर्मेंद्र चौहान ने ग्राम प्रधान सुनील चौहान सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित धर्मेंद्र चौहान के अनुसार बुधवार को जमीन संबंधी विवाद में उसके घर में घुसकर पड़ोसियों ने उसकी मां 55 वर्षीया सावित्री देवी को लाठी डंडे और रॉड से पीट कर घायल कर दिया। वहीं पीड़ित की पत्नी राधिका देवी को मारपीट कर उसका मंगलसूत्र भी साथ ले गए। मारपीट में गंभीर रूप से घायल सावित्री देवी को परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसका इला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.