हरदोई, जनवरी 15 -- बिलग्राम। ग्राम पनोड़ी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच चला आ रहा विवाद गुरुवार को हिंसक हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष की पांच माह की गर्भवती महिला समेत दोनों ओर से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पूजा देवी पत्नी नीरज लगभग पांच माह की गर्भवती हैं। उनके पेट पर लाठी से हमला किया गया। इससे उनकी हालत गंभीर है। रीता, अर्चना, रामश्री और शशि को भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। दूसरे पक्ष से निशा और विमला को भी मारपीट में चोटें आई हैं। सभी घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया दोनों पक्षों से तहरीर ली जा रही है। जांच के बाद जो भी दोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.