गंगापार, नवम्बर 18 -- करमा, हिन्दुस्तान संवाद जमीन की खरीद व बिक्री में हुए लाभ की हिस्सेदारी के विवाद के बाद रिटायर्ड लेखपाल को युवक ने डराया धमकाया और जान से मारने की धमकी दिया।लेखपाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मंगलवार को मुकदमा पंजीकृत कर लिया। चंद्रभान का पूरा गांव के रहने वाले सलीम अहमद का आरोप है कि हथिगन गांव के पप्पू पुत्र मो. शरीफ व अन्य से जमीन के मामले को लेकर पैसों के लेनदेन में विवाद चल रहा है। सलीम का आरोप है कि उन्हें जमीन खरीदने एवं बेचने के बाद मूलधन के अलावा बिकी जमीन के लाभ में भी पैसा नहीं मिला है। पैसा मांगने पर पप्पू और अन्य लोगों से विवाद हो गया और उन्हें धमकी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.