प्रयागराज, जनवरी 15 -- प्रयागराज, संवाददाता। कैंट के मऊ कछार में गुरुवार रात एक युवक को उसके साले ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली युवक के पैर में लगी है। घायल युवक का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। बेली गांव निवासी सद्दाम का अपने साले बेली के ही रहने वाले सारिक से जमीन का विवाद चल रहा है। गुरुवार रात सद्दाम मऊ कछार में खेत पर गया था। सारिक भी सोनू आदि के साथ वहां मौजूद था। आमने-सामने होने पर दोनों में विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक, बात बढ़ने पर सारिक ने सद्दाम पर गोली चला दी। गोली सद्दाम के पैर में लगी और वह जमीन पर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो सारिक और उसके साथी मौके से भाग गए। चर्चा रही कि हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए बम भी फोड़े। वारदात की खबर ...