प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 12 -- बाघराय थाना क्षेत्र के चकवड़ गांव में गुरुवार देररात जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई, जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें एक पक्ष से 27 वर्षीय पूनम देवी, 20 वर्षीय पुष्पा देवी, 19 वर्षीय शिवानी, 13 वर्षीय सलोनी पुत्री राम शिरोमणि घायल हो गई। जबकि दूसरे पक्ष से राम दुलारे की 55 वर्षीय पत्नी आशा देवी, 20 वर्षीय बेटी रुपा देवी, 18 वर्षीय बेटी प्रीती गंभीर घायल हो गई। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ितों ने एक दूसरे आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...