बदायूं, दिसम्बर 27 -- दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मदारपुर में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट और झगड़ा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पवन कुमार पुत्र भाऊ सिंह, छोटेलाल पुत्र बुलाकीराम, नरेन्द्र पुत्र चिम्मन सिंह, प्रमोद पुत्र हेमपाल, अर्जुन पुत्र भाऊ सिंह, आलोक पुत्र गंगा सिंह और अशोक कुमार पुत्र गंगा सिंह शामिल हैं। ये सभी आरोपी गांव मदारपु के रहने वाले हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...