प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 25 -- लालगंज। स्थानीय कस्बे के उदियापुर अझारा निवासी शिखा द्विवेदी पत्नी रोहित द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोस के ही राजेंद्र द्विवेदी, शशिकांत सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि 22 मई को दोपहर में आरोपियों ने जमीन के विवाद में गाली-गलौच की। इसके बाद अवैध निर्माण से रोका तो आरोपियों ने मारपीट की और घर में घुसकर घरेलू सामान नष्ट कर दिया। आरोपियों ने पीड़िता के ससुर व देवर के साथ मारपीट की और जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.