गंगापार, जून 9 -- जमीन के विवाद में आधा दर्जन आरोपियों ने तीन लोगों को गालियां देते हुए पीटा। पीड़ित के तहरीर पर बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के कोसड़ा कला गाँव निवासी राम जी यादव ने थाने में तहरीर दी कि जमीन के विवाद में पड़ोसी अवधेश, बुल्ले, राधेश्याम, फूल चंद्र, अजय, अनूप, सुरेंद्र ने उसे और उसके परिवार के तीन लोगों को गालियाँ देते हुए पीटा। तहरीर पर बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.