प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 7 -- कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव निवासी अरविंद कुमार की पत्नी रीता देवी को शनिवार शाम जमीन के विवाद में मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले। परिजन घायल को सीएचसी ले गए। पीड़िता रीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने मोतीलाल, गणेश शंकर, अरविंद, रितिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...