प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 17 -- हथिगवां। हथिगवां थाना क्षेत्र के चैनी का पुरवा गांव निवासी सुधा देवी पत्नी मनीलाल ने पुलिस को तहरीर दी। जमीन के विवाद को लेकर 17 नवंबर की सुबह करीब दस बजे परिवार के ही कुछ लोगों ने उसे मारा पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़िता ने मामले को लेकर पुलिस को नामजद तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...