श्रावस्ती, जनवरी 5 -- नैमिषारण्य, संवाददाता। नैमिषारण्य के अजीजपुर गांव में रविवार को जमीन कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। लाठी- डंडे और पत्थर चले। इस बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। एक गोली बेटे के कंधे पर लगी वहीं दूसरी गोली पिता की हथेली को छूते हुए निकल गई। वहीं मारपीट में दो लोगों को गंभीर चोट आई है। गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। बेटे की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने ठाकुरनगर के प्रधान दिलीप गुप्ता व उसके भाई समेत पांच नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। नैमिषारण्य के अजीजपुर के ठाकुरनगर निवासी प्रधान दिलीप गुप्ता के भाई राजेश गुप्ता उर्फ (खन्ना) ने वर्ष वर्ष 2010 में हरदोई सीतापुर रोड पर चार बीघा जमीन ठाकुरगनर के इन्द्रपाल के परिवार से खरीदी थ...