मैनपुरी, जनवरी 29 -- थाना क्षेत्र की ग्रामसभा सोनासी के गांव मधुपुरी में जमीनी विवाद को लेकर गुरुवार सुबह दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों ओर से कई लोग घायल हुए हैं। गांव निवासी रामदत्त पुत्र चुन्नीलाल शाक्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे अनार सिंह, सत्येंद्र, अनुज, अनमोल, सेवक, संजू देवी सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर व शरीर में चोटें आईं। बचाव में आई पत्नी सोनकली और दशरथ पुत्र प्रभुदयाल के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावर लाठी-डंडों के साथ टकोरा और कट्टा लेकर आए थे। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। दूसरी ओर से रीता देवी पत्नी सरनाम सिंह शाक्य ने भी तहरीर देकर आरोप लगाया कि शैलेंद्र कुमार, ऋषि, रामदत्त, सौरभ, दशरथ, प्रभुदयाल सहित कई लोगों ने जमीनी विवाद...