पीलीभीत, जनवरी 5 -- बीसलपुर। गांव खनंका में जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिससे अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बीसलपुर के गांव खनंका में एक अधिवक्ता तथा एक भाजपा नेता ने जमीन खरीदी थी। जिसका न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। न्यायालय ने आदेश कर दिया था। बताया जाता है कि भाजपा नेता के पक्ष के लोग जमीन पर निर्माण कर रहे थे। तभी अधिवक्ता पक्ष के लोगों ने एतराज किया और इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। पुलिस ने तत्काल तत्परता दिखाते हुये दोनों पक्षों के एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में अभी भ...