कानपुर, जून 19 -- साहदुल्लहपुर में जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसके बाद एक पक्ष से वृद्धा ने दूसरे पक्ष पर मारपीट कर छेड़खानी करने का आरोप लगाया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट कर वाहनों को तोड़ने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक पक्ष की साहदुल्लाहपुर निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि 17 जून की रात को मैकूपुरवा कैंट निवासी कैलाश चन्द्र निषाद अपने साथी रफीक व अविनाश कुशवाहा समेत अन्य के साथ जबरन घर में घुस आये और छत पर जाने लगे। विरोध पर आरोपितों ने मार-पीटकर कपड़े फाड़ दिए और बेटे से भी मारपीट की। वहीं, दूसरे पक्ष के कैलाश चन्द्र निषाद ने बताया कि उनका और अरविन्द यादव का जमीन का विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। जिस पर कोर्ट का यशास्थिति बने रहने का आदेश है। लेकिन अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.