मुरादाबाद, दिसम्बर 7 -- प्लाट के विवाद में रविवार शाम सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडा और लोहे की रॉड चली। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक पक्ष के पांच और दूसरे पक्ष के सात लोगों पर केस दर्ज किया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक निवासी रोहित और रिंकू के परिवार के बीच एक प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार शाम इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडा और लोहे के हथियार चले, जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हुए। एक पक्ष के रोहित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम छह बजे वह अपने चचेरे भाई गुड्डू, तहेरे भाई चुन्नी के साथ अपने प्लाट पर जा रहा था। आरोप लगाया कि रास्ते...