बरेली, फरवरी 5 -- फरीदपुर/भुता, संवाददाता। ग्राम फैजनगर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के चार लोगों के चोटें आई हैं। भुता के फैजनगर के दिनेश का दूसरे पक्ष के पोशाकी लाल और मोरसिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को दोनों में कहासुनी हुई, बाद में दोनों ओर से जमकर लाठी-डे चले।धारदार हथियारों का भी प्रयोग किया गया। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । जिन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मामले की प्राथमिकी दोनों ओर से एक दूसरे के विरुद्ध थाने में दर्ज कराई गई है। ग्रामीणों के अनुसार, विवाद काफी समय से चल रहा था, जो मंगलवार को अचानक उग्र हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, और लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस...