प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 10 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के कीना का पुरवा निवासी शीतला प्रसाद का भाई सोमवार को घर के सामने हैंडपंप लगवाने के लिए गड्ढा खोदवा रहा था। आरोप है कि पड़ोसी वहां हैंडपंप लगावाने का विरोध करने लगे। कहासुनी बढ़ी तो लोगों ने घर में घुसकर शीतला प्रसाद और उसकी पत्नी कलावती को मारपीट कर घायल कर दिया। कलावती ने मामले में अभिषेक गुप्ता, अंशू, दुलारी, घनश्याम गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...