गंगापार, दिसम्बर 29 -- जमीन के विवाद में तीन आरोपियों ने युवक को गाली देते हुए पीटा और दीवार तोड़कर गिरा दी। पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के बम्हनी हेठार गांव निवासी शिव मोचन शुक्ल ने थाने में तहरीर दी कि जमीन के विवाद में पड़ोसी बाल गोविन्द, दीपक शुक्ल व प्रशांत शुक्ल ने गाली देते हुए उनको पीटा और बनी बनाई उनकी दीवार तोड़ दी। तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.