फिरोजाबाद, अप्रैल 8 -- शिकोहाबाद में थाना नसीरपुर के गांव नगला रामबक्श में जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों ओर से लाठी डंडे चलने के साथ ही जमकर पथराव हुआ। दोनों पक्षों से 8 लोग घायल हो गए। प्रदीप कुमार निवासी नगला रामबक्श बीएसएफ में तैनात हैं। वह वर्तमान में नागालैंड में तैनात हैं। सोमवार को उनका अपने चचेरे भाइयों से जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडे बरसा रहे थे। बीएसएफ जवान का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर पथराव किया है। जमकर पथराव हुआ। मारपीट व पथराव की घटना से गांव में अफ़रा तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटना की जांच की। वहीं बीएसएफ के जवान प्रदीप कुमार पक्ष से प्रवीन, सुमित, सुधीर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.