प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 9 -- बाघराय, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सिया पुरानी बाजार में अमरनाथ पाल और प्रभुदयाल यादव के बीच जमीन के विवाद में सोमवार को मारपीट हो गई। दोनों ओर से ईंट पत्थर चले। इसमें दस लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को सीएचसी से रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि प्रभुदयाल और अमरनाथ ने एक ही नंबर की जमीन में बैनामा लिया है। सोमवार को प्रभुदयाल यादव निर्माण कराने लगे तो अमरनाथ ने विरोध किया। दोनों पक्ष आमने सामने हो गए और ईंट, पत्थर के साथ ही लाठी-डंडे भी चले। इसमें एक पक्ष से प्रदीप यादव, सुभाषचंद, प्रभुदयाल, मुस्कान यादव, चांदनी यादव, रेखा यादव घायल हो गईं। दूसरी ओर से अमरनाथ पाल, सपना, ज्योति, रोशनी को चोटें आईं। सभी घायलों को सीएससी बाघराय ले जाया गया। यहां से अमरनाथ, सुभाष को प्रयागराज और प्रभुदयाल को मेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.