फिरोजाबाद, मार्च 16 -- जसराना। थाना जसराना क्षेत्र के अकबरपुर मस्तपुर में शुक्रवार रात जमीन के विवाद में ताऊ के लड़के ने चचेरी बहन की आंख में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद आरोपी कई राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गया। होली पर हत्या के बाद गांव में तनाव है। युवती के पिता ने अपने भतीजे के खिलाफ बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस की कई टीमें हत्यारोपी की तलाश में दबिशें दे रही हैं। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को संतोष पुत्र रंजीत निवासी रहचटी शिकोहाबाद (हाल निवासी अकबरपुर मस्तपुर) अपनी चाची से फोन पर कहासुनी कर रहा था। पत्नी से हो रहे भतीजे के विवाद को लेकर चाचा प्रमोद ने फोन ले लिया तो संतोष का विवाद अपने चाचा से हो गया। विवाद के बाद दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। फिर भतीजे ने धमकी दे डाली। इसके बाद शुक्रवार देर रात स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.