प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 8 -- प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र के कानूपुर नगरिया गांव निवासी सुनील कुमार की कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि छह फरवरी की रात विरोधियों ने सुनील के घर में परिवार के लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में सुनील की पत्नी रीता ने त्रिलोकनाथ यादव भंडारी, भोलानाथ यादव, बीनादेवी और गीता देवी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...