प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 14 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के पल्टन बाजार में रविवार सुबह जमीन के विवाद में अधिवक्ता और होमगार्ड के कंपनी कमांडर के पक्ष के लोगों के आमने-सामने होने के बाद एक ओर से फायर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो उसके सामने मारपीट होती रही। शहर कोतवाल ने फायर करने वाली बंदूक बरामद कर अधिवक्ता को हिरासत में ले लिया। मामले में अधिवक्ता, उनके पिता-पुत्र सहित छह लोगों के खिलाफ फायरिंग कर दहशत फैलाने का केस दर्ज किया गया है। नगर कोतवाली इलाके के पल्टन बाजार स्थित पुराना होमगार्ड कार्यालय के पास के रहने वाले अधिवक्ता राकेश मणि त्रिपाठी और होमगार्ड के कंपनी कमांडर विनोद सिंह के बीच एक जमीन को लेकर कई साल से विवाद चल रहा है। बताते हैं कि जमीन पर 2012 से चल रहा स्टे पांच जनवरी 2026 तक प्रभावी है। अधिवक्ता को पौत्र होने के...