हाथरस, फरवरी 7 -- सिकंदराराऊ। अलीगढ़ रोड स्थित कोतवाली क्षेत्र के गांव महामई में शुक्रवार की सुबह जमीन के विवाद को लेकर महिलाओं में हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया और देखते देखते दोनो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। घटना को लेकर अफरा तफरी मच गई और सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई जो दोनों पक्षों के लोगों को पकड़ कर कोतवाली ले आई। जानकारी के अनुसार गांव में एक पक्ष द्वारा अपनी जमीन को बेच दिया गया था। जिसको लेकर दिल्ली से आई एक महिला द्वारा दूसरे पक्ष की महिला को गाली गलौज की गई। गाली गलौज के चलते दुर्गेश व आदित्य दोनों पक्ष की महिलाओं में जमकर विवाद हुआ। जिसके चलते दोनों पक्षों से लोग भी आमने सामने आ गये और उनमे मारपीट के बाद पथराव होने लगा। पथराव को लेकर भगदड मच गई और हंगामा होने की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई जो दोनों पक्षों के दो लोगों को पकड़ कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.