प्रयागराज, जनवरी 5 -- प्रयागराज, संवाददाता। मऊआइमा के बिसानी उर्फ शिकोहाबाद गांव में संपत्ति के लिए एक बेटे ने अपने पिता, छोटी बहन और भांजी का कत्ल कर दिया। तीनों के शव गांव के ही एक सूखे कुएं से बरामद हुए। आरोपी ने छोटे भाई को भी मारने के लिए उस पर गोली चलाई लेकिन निशाना चूकने से छोटे भाई की जान बच गई और उसे कुछ छर्रे ही लगे। तिहरे हत्याकांड का खुलासा सोमवार को तब हुआ जब छोटे भाई पर हमले के आरोप में बड़े भाई को गिरफ्तार किया गया। कत्ल किए गए लोग तीन दिन से लापता थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। बिसानी गांव के मजरा लोकापुर निवासी 60 वर्षीय राम सिंह पटेल का बड़ा बेटा मुकेश पटेल पत्नी और बच्चों के साथ अलग रहता था। वहीं राम सिंह छोटे बेटे मुकुंद लाल, छोटी बेटी 24 वर्षीय साधना और बड़ी बेटी किरन की 14 वर्षीय पुत्री आस्था के साथ पुश्तैनी मकान म...