कौशाम्बी, जनवरी 16 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद कोखराज थाना क्षेत्र का चकमाहपुर पांडेयमऊ गांव शुक्रवार शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। यहां जमीन विवाद के चलते पट्टीदारों ने सगे भाइयों को गोली मार दी। दोनों को गंभीर अवस्था में एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। इनकी मां ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। घटना को लेकर गांव में तनातनी का माहौल है। एहतियात के मद्देनजर फोर्स तैनात कर दी गई है। चकमाहपुर पांडेयमऊ निवासी 18 वर्षीय आशीष कुमार पुत्र स्व. धारा सिंह महाराष्ट्र में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। अभी हाल में ही वह घर आया था। पुलिस के मुताबिक पट्टीदारों से उसके परिवार की जमीन रंजिश है। शुक्रवार की शाम आशीष किसी काम से भरवारी गया था। लौटकर गांव पहुंचने पर विपक्षी पट्टीदारों ने घेरकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.