धनबाद, जनवरी 30 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। तेतुलमारी के न्यू पांडेडीह बस्ती निवासी रैयत विकास गोस्वामी ने कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी के एजेंट को पत्र देकर रैयती जमीन को बिना मुआवजा दिए क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। उन्होंने जीएम, भूमि आउटसोर्सिंग प्रबंधन व तेतुलमारी थाना को पत्र देकर 10 दिनों में जमीन के बदले मुआवजा देने की मांग की है। मुआवजा नहीं मिलने पर कार्य बाधित कर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है। पत्र में एजेंट सहित कतरास क्षेत्र के अन्य पदाधिकारियो के विरोध में कानूनी कार्रवाई को लेकर भी चेतावनी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.