नई दिल्ली, जनवरी 29 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। जमीन के बदले नौकरी घोटाले से जुड़े मामले में अदालत नौ मार्च से नियमित सुनवाई करेगी। कोर्ट ने ट्रायल प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए अभियोजन साक्ष्य दर्ज करने का आदेश दिया है। मामले में गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने की अदालत में सुनवाई हुई। गुरुवार के लिए लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी और तेजप्रताप यादव को अदालत में व्यक्तिगत पेशी से छूट दी गई थी। हालांकि, अदालत ने उन्हें एक से 25 फरवरी के बीच किसी भी दिन पेश होने को कहा है। पेशी से एक दिन पहले उन्हें अदालत को सूचित करना अनिवार्य होगा, ताकि आरोप तय करने की प्रक्रिया पूरी की जा सके। वहीं, मीसा भारती और हेमा यादव अदालत में स्वयं उपस्थित हुईं और उन्होंने अपने खिलाफ तय आरोपों से इनकार किया। अदालत ने अन्य ...