बदायूं, जनवरी 11 -- जमीन के बंटवारे से जुड़े विवाद में एक युवक के साथ कई लोगों द्वारा मारपीट के मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे मामला चर्चा में आ गया है। पीड़ित पक्ष ने शिकायत देने के बावजूद पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामला दातागंज कोतवाली के महतावपुर गांव का है। यहां के रहने वाले रामेंद्र पुत्र गजराज सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका अपने परिजनों से जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। जमीन का अधिकांश हिस्सा पहले ही बंट चुका है, लेकिन एक छोटा सा भाग ऐसा है जो अब तक साझा था। उसी जमीन का उपयोग सभी लोग पशुओं को बांधने के लिए करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.