गाज़ियाबाद, फरवरी 19 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मसूरी थानाक्षेत्र में जमीन के हिस्से को लेकर पारिवारिक विवाद हिंसा में तब्दील हो गया। दो सगे भाइयों ने ही लाठी-डंडों से हमला कर तीसरे भाई को घायल कर दिया। घायल अवस्था में पीड़ित किसी तरह जान बचाकर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस का कहना है कि आरोपी भाइयों के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। गांव नाहल निवासी असलम का आरोप है कि 17 फरवरी की रात करीब पौने दस बजे जब वह घर पहुंचे तो जमीन के बंटवारे को लेकर उनके भाई भूरे और आजाद ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसी दौरान भूरे ने कुर्सी उठाकर उनके सिर पर दे मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और काफी खून बहने लगा। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी भाइयों ने जान से मारने की धमकी भी दी। असलम का कहना है कि व...