मोतिहारी, फरवरी 24 -- मधुबन। मधुबन पुलिस ने अलग-अलग जगहों से देसी-विदेशी शराब के साथ एकं शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय व अपर थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि मधुबन बाजार के पास से 34 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं तालीमपुर के श्याम चौक के पास स्थित एक मक्का के खेत में जमीन के नीचे छिपाकर कर रखी गयी विदेशी शराब बरामद की गयी है। कुल 71.25 लीटर विदेशी शराब बरामद है। कुछ शराब की बोतलों को कार्टन में रखी गयी थी। वहीं कुछ बोतलें जमीन के अंदर पॉलिथीन में पैक कर छिपायी गयी थी। जगह की पहचान के लिए छिपाए गए शराब स्थल पर ताड़ का पत्ता रख दिया गया था। मामले में तालीमपुर ग्राम के नरेश महतो के पुत्र शराब तस्कर अंगद कुमार को आरोपित किया गया है। तस्करों की योजना...