बुलंदशहर, फरवरी 21 -- कोतवाली नगर क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम पर 14 लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला सूर्यनगर, चांदपुर रोड निवासी सत्यवीर सिंह त्यागी ने एस एस पी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि भोपाल सिंह पुत्र गंगासरन निवासी ग्राम नासिरपुर भैंसरोली ने अपनी 10 बीघा जमीन 3.50 लाख रुपये प्रति बीघा की दर से बेचने का प्रस्ताव दिया था। इस पर सहमति बनने के बाद 5 अगस्त 2021 को सत्यवीर सिंह ने 8.50 लाख रुपये नकद गवाहों के सामने दे दिए। शेष धनराशि एक वर्ष में देकर बैनामा कराने की बात तय हुई। आरोप है कि अक्टूबर 2021 में भोपाल सिंह ने अतिरिक्त 5.50 लाख रुपये की मांग की और रकम अपने पुत्र धर्मेन्द्र के खाते में डालने को कहा। इस पर आरटीजीएस के माध्...