मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 9 -- कृषि भूमि को दिलाने के नाम पर महिला ने अपने साथ ठगी करने का आरोप तीन व्यक्तियों पर लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी महिला अनीता ने तहरीर देकर बताया की उसने क्षेत्र के गांव इलाहबास मे अपनी कृषि भूमि को बेंचा था। जिसके बाद प्रदीप निवासी गांव छछरौली व महकसिंह तथा जयवीर निवासी मोरना ने उसे झांसे मे लेकर क्षेत्र के गांव बहुपुरा मे अपनी कृषि भूमि होना बताकर पांच बीघा भूमि बेंचने की बाबत उससे 13 लाख रूपये की रकम को ले लिया।रकम को वापस मांगने पर आरोपी उसे जान मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर संज्ञान लेकर पुलिस ने प्रदीप,महकसिंह, जयवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.