हरिद्वार, जनवरी 14 -- रानीपुर पुलिस ने जमीन के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध रानीपुर और ज्वालापुर थानों में धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि चेक बाउंस के मामले में वह न्यायालय से भी वांछित था। पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 में प्रमोद पुत्र फूल सिंह निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी की तहरीर पर संजय कुमार व उसके साथियों के खिलाफ 14 लाख रुपये की ठगी, मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी तभी से फरार चल रहा था, जांच में सामने आया कि वह जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर लगातार लोगों को ठगता रहा है। रानीपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट प्राप्त कर 13 जनवरी को उसे उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.