विकासनगर, जनवरी 10 -- सेलाकुई में जमीन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने महिला से पैसे लेकर भूमि की रजिस्ट्री नहीं की। पैसे वापस मांगने पर आरोपी अब महिला को जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसएसआई थाना सेलाकुई जितेंद्र कुमार ने बताया कि साधना शर्मा निवासी- सी -119 सैक्टर 41 नोएडा जिला गौतम बुद्ध नगर, हाल निवासी भाउवाला तहसील विकासनगर ने तहरीर दी है। बताया कि दीनदयाल विमल पुत्र नेकराम निवासी खंडसा रोड हीरानगर हरियाणा की पत्नी रमा विम कांसवाली कोठारी में एक जमीन की मालकिन था। उसकी पत्नी की मृत्यु 2019 में हो चुकी थी। इसके बाद दीनदयाल विमल ने भूमि का सौदा 6,18,000 में किया। जिसके बाद उसने आरोपी को विभिन्ना माध्यमों से छह लाख 11 हजार रुपये दे दिए। आरोपी ने उसे आश्वासन दिया था कि जल्द ही वह भूमि को अपने बेटों के नाम दर्ज कर उनके नाम...