मुजफ्फरपुर, मई 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जमीन के नाम पर तीन लोगों से डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी के आरोपित कांटी थाना के साइन छपरा निवासी मनोज पांडेय को अहियापुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि मनोज पांडेय के खिलाफ अलग-अलग तीन लोगों ने ठगी की एफआईआर दर्ज कराई थी। जांच में आरोप सत्य पाए जाने के बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है। बताया कि सीतामढ़ी के सैदपुर थाना के गोरिगामा निवासी कर्नल सुनील कुमार सिन्हा से 1.8 करोड़ रुपये में जमीन खरीदने की बात की। उन्हें रुपये दिए बगैर कर्नल सुनील की जगह दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर उनके नाम की जमीन को फर्जी दस्तावेज के आधार पर हड़प लिया था। इसको लेकर कर्नल सुनील ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके अलावा पुराना मोतिहारी रोड के एकतानगर निवासी नागेंद्रनाथ तिवारी को जमीन देने के नाम पर 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.