मोतिहारी, दिसम्बर 16 -- वर्तमान में राज्य भर में चलाए जा रहे राजस्व अभियान के अंतर्गत नागरिकों से भूमि एवं संपत्ति संबंधी दस्तावेजों की व्यापक रूप से मांग की जा रही है। जिले में बाढ़, अगलगी एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण अनेक मूल दस्तावेज नष्ट हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में निबंधन कार्यालयों में उपलब्ध दस्तावेजों की प्रमाणित प्रति ही जनता के लिए एकमात्र वैध एवं कानूनी सहारा होती है। परंतु, जिला निबंधन कार्यालय व अंचल कार्यालय में संरक्षित इंडेक्स रजिस्टर अत्यधिक जर्जर, फटा एवं अपठनीय है। इसके कारण आवश्यक दस्तावेजों की खोज करना तथा उनका प्रमाणित नकल प्राप्त करना आम नागरिकों के लिए अत्यंत कठिन हो गया है। एक कागजात की सच्ची प्रतिलिपि के लिए महीनों तक का इंतजार करना पड़ रहा है। लंबे इंतजार के बाद भी कई बार तो यह कहकर लौटा दिया जाता है कि दस्त...